हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने डेढ़ महीने पहले भाई पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी दस हजार इनामी जुगल किशोर पुत्र दीनदयाल शर्मा निवासी सपनावत थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था जिसके चलते आरोपी पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने रविवार को सोमेन्द्र के भाई जुगल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ज्ञात हो कि जुगल ने डेढ़ महीने पहले अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सगे भाई सोमेंद्र को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी थी। बिजली का बिल जमा करने के विवाद में आरोपी ने यह कदम उठाया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और फरार चल रहे आरोपी पर दस हजार का इनाम घोषित किया जिसके बाद रविवार को डोमाटिकरी बंबा पुलिया के पास से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल मय छह जिंदा कारतूस बरामद हुई है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























