हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में जहर खुरानी गैंग सक्रिय है जो भोले-भाले लोगों को अपनी बातों में उलझा कर रिश्तेदार या परिचित बताकर उन्हें अपना शिकार बनाता है और मौका देखकर कीमती चीज, नकदी पर हाथ साफ कर देता है। ताजा मामला जनपद हापुड़ के पिलखुवा से सामने आया है जहां मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला बाजार गई हुई थी। तभी एक व्यक्ति ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और अपना परिचित बताकर उसे एक गोली खिला दी। गोली खाने के बाद महिला बेहोश हो गई और उसके कानों के कुंडल व थैला लेकर आरोपी फरार हो गया जिसमें दो से तीन हजार रुपए की नकदी थी। पीड़िता के बेटे ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मुन्नी पत्नी ब्रह्मदत्त शर्मा निवासी मढेया जाटान ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गई हुई थी। तभी रास्ते में एक व्यक्ति मिला जिसने खुद को महमूदपुर का बताया। इसके बाद व्यक्ति ने बताया कि वह महिला की आंखों का उपचार करेगा। इसके बदले वह उसे एक ठिकाने पर ले गया और दवा खिलाई। दवा खिलाने के बाद महिला बेहोश होकर गिर पड़ी तभी आरोपी ने महिला के कानों के कुंडल निकाल लिए और थैला लेकर मौके से फरार हो गया जिसमें दो से तीन हजार रुपए की नकदी रखी हुई थी। पीड़िता के बेटे भोला शर्मा ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093


































