रेलवे पार्क मे चल रहे चार दिवसीय योग शिविर का समापन
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): पतंजली योग पीठ के तत्वावधान में हापुड़ के रेलवे पार्क मे चल रहे चार दिवसीय योग शिविर का बुधवार को समापन हो गया। पतजंली योग पीठ, हरिद्वार की साध्वी दिवादिती ने विभिन्न आसन, प्राणायाम कराये तथा उनकी विवेचना करते हुए उनसे होने वाले लाभों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि इन चार दिनो मे जिन आसन, प्राणायामों को सिखाया गया है, उनका स्थायी लाभ तभी होगा जब इन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाये तथा प्रतिदिन कुछ समय योग प्राणायाम के लिए अवश्य निकालें। योग प्राणायाम हमारे देश की प्राचीनतम एक ऐसी विधी है जिसे अपनाकर हम बिना औषधि के पूर्ण स्वस्थ रह सकते है। पतजंली योग पीठ की प्रान्तीय प्रभारी श्रीदेवी ने कहा कि प्राचीन समय में ऋषि मुनि योग प्राणायाम के नियमित अभ्यास से पूर्ण स्वस्थ रहते हुए शतायु होते थे। हम भी इसके नियमित अभ्यास से स्वस्थ व दीर्घ आयु प्राप्त कर सकते है। हापुड में योग शिविर आयोजित कराने के लिए पतंजली योग समिति हापुड की जिला प्रभारी आशा सोमानी को सम्मानित किया गया। गायत्री शर्मा, शशी गोयल, डाo रेखा जैन, रेखा सिघंल, स्वाति गर्ग, सत्येन्द्र गौड एडवोकेट, संजय डाबर, सत्य प्रकाश गुप्ता, मगंल सैन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























