हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के हरकिशन पर गायों के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप है जिसकी दूसरी जमानत अर्जी भी बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। आरोपी बाहर आने के लिए झटपटा रहा है। दरअसल मामला 2023 जून का है। जब हापुड़ नगर थाना क्षेत्र में स्थित गौशाला में आरोपी हरिकिशन ने गायों के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल हापुड़ पुलिस तथा पशु चिकित्सा विभाग ने संज्ञान लिया और आरोपी हरिकिशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने गायों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने जमानत अर्जित दाखिल की जो कि खारिज हो गई जिसके बाद बुधवार को एक बार फिर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दूसरी जमानत अर्जित दाखिल की। बुधवार को न्यायालय ने जमानत अर्जित नामंजूर कर दी। न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल ने मामले की सुनवाई की। घटना की वीडियो और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की मेडिकल रिपोर्ट भी है जिसके आधार पर कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























