
फर्जी बैनामा के आरोपी को दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस ने फर्जी बैनामे कराने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी हापुड के न्यू गांधी विहार का चन्द्र प्रकाश है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।























