हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिले के समस्त थानों में फरियादियों की समस्याएं सुनी गई और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर में अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ ने हाफिजपुर थाने पहुंचकर फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकार पिलखुवा वरुण मिश्रा भी उपस्थित रहे।

वहीं हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने हापुड़ थाने में समाधान दिवस लगाकर आने वाले लोगों की फरियाद सुनी। अधिकारियों ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ समस्याओं का निस्तारण हो। सदर एसडीएम सुनीता सिंह, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
बाबूगढ़ थाने में थाना समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार जयप्रकाश, कोतवाल संजय कुमार पांडे ने लोगों की समस्याएं सुनी। वहीं पिलखुवा समेत शेष थानों में भी थाना समाधान दिवस लगाया गया जहां आने वाले वाली फरियादियों की फरियाद को सुना गया।
हापुड़ में लगने जा रहा है MEGA HAPUR EXPO, लें अपना फ्री वाउचर: 8218060054


























