पाठ्य स्टेश्नरी तीस प्रतिशत महंगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिक्षा का नया सत्र शुरु हुए करीब एक सप्ताह हो चुका है। अभिभावक स्कूल से सम्बंधित पाठ्य पुस्तक तो निर्धारित दुकान से खरीद रहे है, साथ ही ड्रेस, जूते भी दोगुनी कीमत पर खरीद रहे है। कागज के निरंतर बढ़ रहे दामों के कापी, रजिस्टर आदि भी महंगे हुए। पैन, पैंसिल, पैमाना आदि अन्य स्टेशनरी भी महंगाई से अछूती नहीं रही है।
एक अनुमान के मुताबिक पाठ्य पुस्तकों क अतिरिक्त कापी, रजिस्टर व स्कूल स्टेशनरी के दामों में भारी उछाला आया है और दाम 25-30 प्रतिशत तक महंगे हो गए है। बच्चों की शिक्षा पर खर्च बढ़ जाने से अभिभावक परेशान है।
अब हापुड़ में कराएं CAR CERAMIC COATING,RUBBING,WASHING और भी बहुत कुछ : 9719491595


























