हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद के थाना हापुड़ देहात पुलिस और एसओजी टीम की गुरुवार की सुबह बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाश के पास से एक कार व एक तमंचा व दो खोखा कारतूस बरामद किए है।
घायल बदमाश की पहचान गुलावठी के वसीम के रुप मे की गई है जिस पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित था। घायल बदमाश गौकशी व एक मुठभेड़ के मामले में वांछित था।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि गुरुवार की सुबह थाना हापुड़ देहात पुलिस व एसओजी टीम ततारपुर चौराहे पर चैकिंग कर रही थी कि कार में सवार बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी और भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पकड़ा गया घायल बदमाश गुलावठी का वसीम है। जिस पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित है और पिलखुवा थाने का अंतर्गत गौकशी व मुठभेड़ के मामले में वांछित था बदमाश पर दर्जनों मूकद्दमे दर्ज है। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से कार व अवैध असलहा बराम्द किया है।























