👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने शराब के एक अवैध धंधे के एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पुलिस ने 50 हजार रुपए मूल्य की दस पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है।
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक इनपुट पर गांव हसुपुर में एक स्थान पर छापा मारा और हसुपुर से गंगाशरण के बेटे विनेश को दबोच लिया। पुलिस ने विनेश के कब्जे से दस पेटी अंग्रेजी शराब यानि कि 476 पव्वे बरामद किए है।
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह शराब लाकर गांव में बेचता है। पुलिस एस ठिकाने को भी खोज रही है, जहां से वह शराब लाता था।



























