👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सर्दी की दस्तक के बाद रैन बसेरे हो गए हैं। हापुड़ की नगर पालिका द्वारा 25 तख्तों वाला एक रेन बसेरा तैयार किया गया है जहां जरुरतमन्द लोगों के रुकने की उचित व्यवस्था की गई है।
रात के समय तापमान गिरने से सर्द हवाएं चलती है। ऐसे में हर साल जरूरतमंद, राहगीरों को सर्दी से बचाने के लिए इस मौसम में बस स्टैंड, तांगा स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरा की व्यवस्था की जाती है। वहीं हापुड़ में भी रैन बसेरों में ठहरने के लिए नगर पालिका द्वारा व्यवस्था कर दी गई है। शहर के तीन जगह पर अभी रैन बसेरे शुरू किए जा चुके हैं जहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811





























