हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन दिन-रात लगा हुआ है. ऐसे में बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने पुलिसकर्मियों के साथ जेसीबी मशीन की मदद से बाबूगढ़ नगर पंचायत के दोनों कटो को अस्थाई रुप से बंद कराया जिससे शिव भक्तों को किसी प्रकार की समस्या ना हो.
बाबूगढ़ के साथ-साथ जनपद के विभिन्न इलाकों में कावड़ यात्रियों की सुविधाओं के चलते रूट डायवर्ट किए गए हैं और मार्गो को वन वे किया गया है जहां से होकर शिवभक्त गुजरेंगे. कांवड़ियों की सुरक्षा और व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से अधिकारिक दिन-रात जुटे हैं.
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























