गांव गालंद में गोद भराई की रस्म के लिए आ रहा टेंपो ट्रैवलर इंदिरापुरम में हादसे का शिकार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में स्थित गांव गालंद में गोदभराई की रस्म के लिए जा रहे लोगों का टेंपो ट्रैवलर इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गया। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मालवाहक वाहन को बचाने के दौरान टेंपो ट्रैवलर डिवाइडर से टकरा गया। सड़क हादसे में 15 लोग घायल हो गए जिनमे से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
आपको बता दें कि गुरुग्राम के थाना भोंडसी क्षेत्र के गांव धामरोज के रिटायर्ड कैप्टन मामराज के पोते दीपक का रिश्ता हापुड़ जिले के पिलखुवा के गांव गालंद में तय हुआ था। रविवार की सुबह गोदभराई करने के लिए जा रहे मामराज स्वजन व रिश्तेदारों के साथ गांव गालंद जा रहे थे। रविवार की सुबह साढ़े दस बजे जैसे ही टेंपो ट्रैवलर इंदिरापुरम कोतवाली में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पहुंची तो आगे चल रहे मालवाहक वाहन ने अपनी लाइन बदल ली और टेंपो ट्रैवलर डिवाइडर से टकरा गया। सड़क दुर्घटना में 15 लोग चोटिल हो गए जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वजन सभी घायलों को अपने साथ एंबुलेंस से गुरुग्राम ले गए।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























