
गढ़ में तैनात तहसीलदार धर्मेंद्र हुए पदोन्नत, बनें डिप्टी कलेक्टर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील में तैनात तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह को पदोन्नत करते हुए शासन ने डिप्टी कलेक्टर बनाया है। इस अवसर पर धर्मेंद्र को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। गढ़ तहसील में तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह करीब नौ महीने से तैनात हैं। उन्होंने तहसील में कई वर्षों पुरानी सरकारी भूमि से अवैध कब्जे को भी हटवाया है।
उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव विनीत प्रकाश ने पत्रांक नियुक्ति पत्र जारी किया जिसके अनुसार गढ़मुक्तेश्वर तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह को पदोन्नत करते हुए डिप्टी कलेक्टर बनाए जाने की संस्कृत की गई है। शासन ने अब धर्मेंद्र कुमार को अंबेडकर नगर जनपद में तैनाती दी है। 2024 जुलाई से गाजीपुर के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार सिंह हापुड़ में तैनाती होने के बाद गढ़मुक्तेश्वर तहसील में कार्यरत थे।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854




























