👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव इकलेंडी में परिजनों की डांट से नाराज होकर तालाब में कूदने वाले किशोर का शव शनिवार को गोताखोरों ने बरामद कर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद 16 वर्षीय अर्जुन का शव तालाब से बरामद हुआ है जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
ज्ञात हो कि शुक्रवार की शाम इकलेंडी निवासी रमेश जाटव के 16 साल के बेटे अर्जुन ने पिता की डांट से नाराज होकर तालाब में छलांग लगा दी थी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की गई और शनिवार को किशोर का शव बरामद हुआ जिससे परिवार में मातम पसरा है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























