हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी का गांव के रहने वाले एक युवक ने अपहरण कर लिया। इसके पश्चात जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और कर फरार हो गया। पीड़िता घर पहुंची और परिजनों का मामले से अवगत कराया। इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि 10 जुलाई की रात करीब 11:00 बजे मोहल्ले का ही रहने वाला युवक उसकी 16 साल की बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ जंगल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीडिता थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में बीएनएस की धारा 64, धमकी देने की आरोप में धारा 351 (2) व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


































