
किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, दादा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोशल मीडिया पर दोस्ती कर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच कर दी है। गढ़ कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव के रहने वाले वृद्ध ने बताया कि उसकी नाबालिग पोती से एक युवक ने इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती कर ली। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और अपने पिता के सहयोग से किशोरी का अपहरण कर लिया और कई दिनों तक बंधक बनाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह किशोरी आरोपियों के चुंगल से भागी और परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राधेश्याम ज्वेलर्स एंड संस लेकर आए हैं लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन: 8954000066
































