
किशोरी के साथ फार्म हाउस में दो आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उनकी 14 साल की बेटी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिक बेटी मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे अपनी छोटी बहन के साथ बकरी के लिए पत्ते तोड़ने के लिए जंगल की ओर गई थी। पुलिया के पास से छोटी पुत्री तो घर लौट आई। उसके बाद बड़ी पुत्री पत्ते तोड़ने के लिए जंगल में अकेली चली गई। इसी बीच गांव के ही शोएब और अब्दुल रहमान किशोरी को बहला फुसलाकर एक फार्म हाउस में ले गए जहां जबरन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी पीड़िता को खेतों में बदहास अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। होश में आने पर पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई करते हुए किशोरी का मेडिकल कराया और मामले में शोएब और अब्दुल रहमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926


























