👁 0 views Views
किशोरी फंदे से लटकी मिली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ के गांव चांदनेर में एक किशोरी ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि चांदनेर गांव में संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो किशोरी का शव फंदे से लटका था। जिसके बाद पुलिस ने आसपास तलाशी ली तो शव के पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























