👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में औषधि वितरण के स्थान पर लगा टीन शेड मंगलवार को अचानक गिर गया जिससे अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात ये रही कि इस दौरान कोई मौके पर मौजूद नहीं था नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
मरीजों और उनके तीमारदार की सुविधा के लिए स्वास्थ्य केंद्र में औषधि वितरण स्थान पर टीन शेड लगाया गया था जिससे लोगों को धूप और बारिश से राहत मिल सके। मंगलवार को अचानक यह शेड अज्ञात कारणों से गिर गया। हालांकि इस दौरान किसी तरह की हताहत नहीं हुई।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000






























