👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना में गुरुवार को एक किशोर खेतों में तारबंदी में उतरा तभी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान किशोर को कई झटके भी लगे। शोर सुन कर आसपास ग्रामीण तुरंत किशोर की ओर दौड़े और उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव डहाना में 13 वर्षीय हिमांशु पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया था। इसी बीच खेत की तारबंदी में वह उतरा जिसके बाद उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700































