
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को टेक्नोब्लास्ट 4.0 का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने अपनी-अपनी प्रतिभा को दिखाकर धमाका किया। इस अवसर पर स्कूल पहुंचे मुख्य अतिथि, अभिभावक, अध्यापक छात्रों के कॉन्फिडेंस लेवल और उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन को देख दंग रह। नन्हे मुन्ने साइंटिस्ट, नन्हे मुन्ने इंजीनियर, फैशन डिजाइनर, म्यूजिशियन को देख सभी ने तालियों से बच्चों का मनोबल बढ़ाया। टेक्नोब्लास्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले अव्वल छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
टेक्नोब्लास्ट का रंग स्कूल के हर छात्र पर चढ़ा दिखाई दिया। बच्चों ने बहुत ही शानदार प्रोजेक्ट तैयार किए। डिजिटल म्यूजियम, वोल्कानो, वेटर रोबोट, सोलर कूकर, वैक्यूम मैजिक, ड्रोन टैक्सी, स्मार्ट ग्लास के साथ-साथ छात्रों ने अपनी रुचि के अनुसार प्रोजेक्ट्स बनाएं। जो लोग देखने में असमर्थ हैं उन्हें सड़क पार करने में काफी परेशानी आती है। ऐसे में बच्चों ने उन लोगों के लिए स्मार्ट ग्लासेस तैयार किया जिसकी मदद से उन्हें सड़क पार करने में काफी आसानी होगी। इस स्मार्ट ग्लास को जीपीएस सिस्टम, मैपिंग, सैटेलाइट और एआई से कनेक्ट किया गया। बच्चों ने म्यूजिक पर भी प्रोजेक्ट बनाएं।
बच्चों के अभिभावकों ने उनकी काफी प्रशंसा की और छात्रों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स को सराहा। मुख्य अतिथि के रूप में ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे पंकज अग्रवाल और आयुष अग्रवाल ने बताया कि छात्रों ने काफी अच्छे प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल का यह काफी अच्छा प्रयास है। पंकज अग्रवाल ने कहा कि ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल इस तरह के इवेंट से बच्चों को आने वाली तकनीक से रूबरू करा रहा है। वहीं आयुष अग्रवाल ने कहा कि टेक्नोब्लास्ट के माध्यम से बच्चों को तकनीकी जानकारी दी जा रही है। इस तरह के प्रेक्टिकल भी काफी जरूरी है जो बच्चों की ग्रोथ में काफी मददगार साबित होंगे।
स्कूल के अध्यक्ष पंकज गोयल ने बताया कि टेक्नोब्लास्ट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां छात्र योगा, हेल्थ समेत किसी भी विषय पर अपने आइडिया को इंप्लीमेंट कर सकते हैं और वह काफी उत्सुकता के साथ इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
टेक्नोब्लास्ट 4.0 एक ऐसा रास्ता है जिसके माध्यम से छात्र अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। तकनीक से दोस्ती कर कांसेप्ट को समझ कर अपने आइडिया को एक आकार दे रहे हैं जिसमें विद्यालय भी पूरा सहयोग कर रहा है। टेक्नोब्लास्ट के दौरान स्कूल में टेक जोन, इंजीनियरिंग कॉर्नर, शर्क टैंक के साथ-साथ काफी कुछ नजर आया जिससे छात्रों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर वैभव गोयल, तनु गोयल, प्रिंसिपल रेशु गोयल आदि शिक्षकों व अभिभावकों ने छात्रों की जमकर प्रशंसा की।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181






























