हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली के जंगलों में शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने नहरवाई की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए अभियान चलाया। वहीं किसानों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उनकी फसल को बर्बाद कर दिया है जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।
सिंचाई विभाग के अधिकारी भरत सिंह ने बताया कि कुछ किसानों ने नाहरवाई की जमीन पर अवैध कब्जा जमाया हुआ था। वर्ष 1980 में नहर की खुदाई का निर्माण किया गया था। इसके बाद किसानों ने अवैध कब्जा जमा लिया। खेतों में ट्रैक्टर के द्वारा निशान लगाए गए हैं। वहीं किसान अनिल कुमार चौधरी के अनुसार नहरवाई के अधिकारियों द्वारा ना तो नोटिस दिया गया और ना ही सूचना दी गई जिन्होंने बिना बताए ट्रैक्टर के द्वारा किसानों के खेतों को जोत दिया है जिससे किसानों में काफी नाराजगी है। इस दौरान अनिल कुमार चौधरी, धर्मपाल सिंह, निरंजन, विजेंद्र, मदनपाल आदि उपस्थित रहे।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811























