👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गौतमबुद्धनगर के दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव चिटहेरा में हुए अरबों रुपए के भूमि घोटाले की जांच के लिए और भूमाफिया यशपाल तोमर की कुंडली खंगालने के लिए बुधवार को हापुड़, मेरठ व लखनऊ से टीमें गांव पहुंची और जांच की. यशपाल तोमर पर आरोप है कि उसने भोले भाले लोगों को डरा धमका कर तहसील प्रशासन के अधिकारियों की मिलीभगत के साथ जमीन कौड़ियों के भाव अपने पक्ष में कर ली. मामला अरबों रुपए के भूमि घोटाले का बताया जा रहा है जिसकी जांच के लिए मेरठ, लखनऊ और हापुड़ की टीमें बुधवार को दादरी पहुंची और जांच की.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288



























