👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव असौडा में विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर टीम सोमवार को जांच करने के लिए गांव पहुंची। हालांकि ग्राम प्रधान का कहना है कि सभी आरोप निराधार है। लगातार शिकायत हो रही है जिसकी टीम जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार देहात क्षेत्र के गांव असौडा में ग्राम प्रधान द्वारा किए गए विकास कार्यों की शिकायत की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया है। इसके बाद विकास कार्यों की जांच करने के लिए टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























