
शिक्षकों की आन लाइन होगी अटेंडेंट
हापुड, सीमन/सुरेश जैन/वि.(ehapurnews.com): जिला विद्यालय निरीक्षक सभागार में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ० श्वेता पुठिया अध्यक्षता में जनपद के 13 राजकीय एवं 45 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों की बैठक आहूत की गयी जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सचिव माध्यमिक शिक्षा पषिद भगवती सिंह द्वारा विभागीय पत्र के क्रम में आनलाइन अटेण्डेन्स के लिए निर्देशित किया गया और आनलाइन अटेण्डेन्स के लिए विभागीय यूपी०एम०एस०पी० के पोर्टल और तत्रम्बन्धी ऐप पर आने वाली समस्याओं को भी ससमय सूचित करने के लिए कहा गया जिससे समस्याओं का समाधान किया जा सके। इसके अतरिक्त जिला विद्यालय द्वारा शैक्षिक पंचांग के अक्षरशः अनुपालन का निर्देश दिया गया और कहा गया कि शैक्षिक पंचांग के मासिक गतिविधि/ वार्षिक आयोजन की हार्डकापी प्रधानाचार्य कक्ष में कैलेण्डर के रूप में लगाई जाये। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मानव सम्पदा पोर्टल पर आने वाली त्रुटियाँ का सज्ञान भी लिया गया साथ ही अन्य विभागीय कार्य गतिविधि बोर्ड परीक्षा 2025-28 इन्स्पायर अवार्ड योजना में प्रत्येक विद्यालय से कम से कम 05 पजीकरण स्कूल चलो अभियान संचारी रोग, सड़क सुरक्षा, ‘एक पेड़ माँ के नाम योजनान्तर्गत प्रत्येक विद्यार्थी अपने फोन के ऐप अनिवार्य डाउनलोड कर अपने घर पर वृक्षरोपण कर फोटो अपलोड करे एवं पर्यावरणीय सुरक्षा के लिए उस आरोपित वृक्ष को जीवित भी रखे।
मीटिंग में मिशन कर्मयोगी आई गोट पोर्टल के जनपदीय नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य रा०३०का० बहीदा हिन्दुवान डॉ० शैलेन्द्र कुमार द्वारा सभी प्रधानाचार्यों को सम्बन्धित ऐप डाउनलोड करने, ऐप डाउनलोड करने में आ रही समस्याओं एवं संस्था के समस्त स्टाफ को योग सम्बन्धी पाठ्यक्रम पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया गया। अन्त में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ० श्वेता पुलिया द्वारा जुलाई माह के प्रथम रविवार का शिक्षक अभिभावक संघ के पुर्नगठन तथा प्रत्येक शनिवार को विद्यार्थियों के लिए ‘नो बैग’ एवं उपधारात्मक शिक्षण के लिए शून्य पीरियड आंवटित कर शैक्षिणक सत्र 2025-26 में लागू करने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष प्रधानाचार्य स्वतन्त्र भारत इ०का० सालारपुर श्री अमृत सिंह चौहान कोषाध्यक्ष प्रधानाचार्य बी०आर० इ०का० फगौता डॉ० प्रमोद कुमार गुप्ता, संरक्षक प्रधानाचार्य एस०एस०वी० इ०का० श्री विजय गर्ग प्रधानाचार्य दीवान इ०का० डॉ० मनोज कुमार प्रधानाचार्य आर०एस० के० इ०का० सिम्भावली डॉ० राजीय गोहित प्रधानाचार्य आर्य कन्या पा० इ०का० डॉ० स्नेहा प्रभा, प्रधानाचार्य जैन कन्या पा० बुलन्दशहर रोड श्रीमती पारूल त्यागी, प्रधानाचार्या हिन्दु कन्या इ०का० पिलखुवा एवं राजकीय विद्यालय से प्रधानाचार्या रा०बा० ३०का० नूरपुर मढ्या श्रीमती बबिता जाग्रवाल प्रधानाचार्या रा०हा० हिम्मतपुर श्रीमती शैलजा कुमारी, प्रधानचार्या रा०हा० हसनपुर लोढ़ा, श्रीमती दिव्या यादव प्रधानाचार्या रा०६० का० सिखेड़ा सुनील कुमार आर्य, तृप्ता पासी प्रधानाचार्या रा०३०का० मुरादपुर, प्रधानाचार्या रा०३०का० लालपुर श्रीमती राजेश कुमारी प्रधानाचार्या रा०हा० भगवानपुर श्रीमती रेनू बसंल प्रधानाचार्या रा०३०का० ब्रजघाट रामलखन वर्मा पटल सहायक (बोर्ड परीक्षा)आशीष सचदेवा एवं पटल सहायक अंकित शर्मा एवं आकाश गहलीत उपस्थित रहे।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867































