
शिक्षक छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता पर दे विशेष ध्यान:हिमांशु गौतम
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपलेडा का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा छात्राओं की शिक्षा गुणवत्ता परखी इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने अध्यापकों को निर्देश दिए की कुछ छात्रों की शिक्षा पद्धति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उच्च प्राथमिक विद्यालय में साफ सफाई की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय सभी अध्यापक गण उपस्थित मिले। सीडीओ ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। कक्षा एवं विद्यालय परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था सही पाई गई।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 8859886387




























