
बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ के कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व बीएसए के उत्पीड़न के विरोध में सोमवार को शिक्षकों ने बारिश में डीएम कार्यालय पर धरनार देकर प्रदर्शन किया और बीएसए के विरुद्ध नारेबाजी की। शिक्षक नेताओं ने धरना स्थल पर शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि बीएसए शासनादेश व डीएम के आदर्शों की अवहेलना कर रही है। उन्होंने बीएसए के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। बारिश होने के बावजूद शिक्षकों ने छतरियां तान कर धरना दिया। धरना स्थल पर देवेंद्र शिशौदिया, नीरज चौधरी, योगेश, बबीता, असलम, आनंद सैनी, महेश, दीपक आदि मौजूद रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























