हापुड़, वि.(ehapurnews.com): बेसिक शिक्षक-शिक्षिकाओं की पर्यावरण सम्बन्धी रचनाओं से संग्रहित ‘प्रकृति के आँगन में’ पुस्तक का लोकार्पण हापुड़ के शिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष संतराम पाण्डेय (कार्यकारी संपादक विजय दर्पण टाईम्स, मेरठ), मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चेतन आनंद , गाजियाबाद एवं पुस्तक के संपादक प्रमोद दीक्षित मलय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ऋतु श्रीवास्तव एवं बुशरा सिद्दिकी ने किया । कार्यक्रम में पुस्तक में शामिल 8 जनपदों के 24 रचनाकारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ l कार्यक्रम में उपस्थित सभी रचनाकारों ने काव्य पाठ किया और पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त किए । अतिथियों ने पुस्तक लोकार्पण पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी रचनाधर्मी शिक्षकों को बधाई दी और उनके प्रयास की सराहना की । पुस्तक के सम्पादक प्रमोद दीक्षित ने पुस्तक के विषय मे और पुस्तक की यात्रा पर अपने अनुभव साझा किए । सभी रचनाकारों को अंग वस्त्र , स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर के सम्मानित किया गया ।
लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने वाले रचनाकार साथियों में ऋतु श्रीवास्तव, बुशरा सिद्दीकी, शीतल सैनी, शिवाली जायसवाल, डॉ.निधि माहेश्वरी, पूजा चतुर्वेदी, सुषमा मलिक, शैला राघव, सुमन, ममता खन्ना, रचना रानी शर्मा, मीना भाटिया, बिधु सिंह, हरियाली श्रीवास्तवा, अर्चना वर्मा, गीता भाटी, अमिता सचान, राजीव कुमार गुर्जर, दीप्ति खुराना, वर्षा श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति चौधरी, सीमा कुमारी, डॉ. नीतू शर्मा, शशि कौशिक सहित अन्य आमंत्रित श्रोता उपस्थित रहे । उल्लेखनीय है कि ‘प्रकृति के आँगन में’ पुस्तक का लोकार्पण इसके पूर्व बांदा एवं वाराणसी में हो चुका है।
किसान दिवस पर गूंजी किसानों की समस्याएं
🔊 Listen to this हापुड, सीमन (ehapurnews.com ): हापुड़ कलेक्ट्रेट पर बुधवार को आयोजित किसान दिवस पर किसानों की समस्याओ की गूंज थी।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण…
Read more
























