
शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर शिक्षक सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन डाइट सभागार हापुड़ में किया गया।समारोह में बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नगर एवं विशिष्ट अतिथि विधायक धौलाना धर्मेश तोमर, विधायक प्रतिनिधि पवन त्यागी ,मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम की उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का आयोजन डायट प्राचार्य जितेंद्र मलिक द्वारा उप्राचार्य ज्योति दीक्षित के निर्देशन में किया गया। शिक्षक दिवस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियां से अवगत कराया गया जिसमें गत वर्ष निपुण परीक्षा में प्रदेश में जनपद हापुड़ का तीसरा स्थान ,नवोदय विद्यालय एवं विद्याज्ञान परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों के बारे में बताया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्वेता पुठिया द्वारा माध्यमिक शिक्षा में किया जा रहे प्रयासों और उपलब्धियां को बताया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर व सम्मान पटका पहनकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा गया और बच्चों की तार्किक और विश्लेषणआत्मक क्षमता की आवश्यकता को बताया गया। विधायक धर्मेश तोमर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए प्रयासों और उसके परिणाम को बताया गया। ज़िला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने से हीं समाज मेँ परिवर्तन होगा औऱ देश विकास करेगा। डा रेनू देवी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी डायट प्रवक्ता पूर्णिमा ने लोक गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।बीएस ए द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम मेँ ज़िला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा सुबोध यादव..संजय शर्मा औऱ अंजू आजाद द्वारा मंच संचालन किया गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























