👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के बझैड़ा गेट पर कॉलेज से छात्रों को पढ़ाकर वापस घर लौट रहे एक शिक्षक की दो बाइक सवार युवकों ने पिटाई कर दी। इस दौरान शिक्षक घायल हो गया जिसने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
गांव कंदोला स्थित एक इंटर कॉलेज में गांव खेड़ा निवासी सौरभ तोमर शिक्षक के पद पर तैनात है जो कि मंगलवार की दोपहर विद्यालय से वापस घर लौट रहा था। बझेड़ा गेट के पास पहले से ही कुछ लड़के दो बाइकों पर खड़े थे जिन्होंने मौका देखकर शिक्षक को रोका और उसके साथ मार पिटाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























