
मासिक पास न बनने पर टैक्सी चालक परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा पर टैक्सी चालकों के मासिक पास न बनने से वे परेशान है। उन्होंने मंगलवार को टेल पर एकत्र होकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
टैक्सी चालकों ने मासिक पास बनवाने को लेकर मंगलवार को छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामा कर दिया। चालकों ने टोल की करीब 20 मिनट तक दो लाइनों को भी बंद कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन टैक्सी चालक मासिक पास बनवाने की मांग पर अड़े रहे।

टैक्सी चालक ने गौरव ने बताया कि गाड़ियों के लोकल मासिक पास नहीं होने के कारण काफी परेशानियों – का सामना करना पड़ता है। गाड़ियों को किराए पर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते है। पूर्व में टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी के अधिकारियों ने उनके लोकल मासिक पास बनाए हुए थे। जिनको वर्तमान में टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी से निरस्त कर दिया था। कंपनी के अधिकारी कमर्शियल गाड़ी होने का हवाला देकर लोकल मासिक पास नहीं बना रहे है।
उन्होंने लोकल मासिक पास बनाए जाने की मांग की है। टैक्सी चालकों ने हापुड़ से गाजियाबाद की तरफ जाने वाली लाइन संख्या 17 और 18 में गाड़ियों को खड़ा कर दिया। वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545






























