👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा नगर पालिका परिषद ने अपने बकाए की वसूली करने के लिए कड़ा रुख अपना लिया है। मोबाइल टावरों पर 11:30 लाख रुपए का टैक्स बकाया है। ऐसे में इन्हें अब आरसी जारी की गई है।
पिलखुवा नगर पालिका परिषद की सीमा क्षेत्र में कई कंपनियों के 24 टावर संचालित है जिनमें से एक ही टावर के संचालक द्वारा पालिका का शुल्क जमा किया जा चुका है। 23 टावरों के संचालकों ने टैक्स नहीं चुकाया है। पिलखुवा नगर पालिका का 11 लाख 50 हजार 425 रुपए बकाया है। नगर पालिका के कर अधीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि 23 मोबाइल कंपनियों के टावर द्वारा मार्च तक टैक्स जमा नहीं कराया गया है जिन पर 11:30 लाख रुपए से अधिक का टैक्स बकाया है।
करियर को लेकर है कंफ्यूज, तो एजुकेशन फेयर में लें FREE सलाह: 9899880100




























