हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अवैध निर्माण जोरों पर है. जिले में किसी भी दिशा में आप निकले तो आपको अवैध निर्माण और प्लॉटिंग होती हुई नजर आएगी जिसके साथ टैक्स चोरी भी की जा रही है. इन दिनों बड़े पैमाने पर क्षेत्र में प्लॉटिंग की जा रही है जहां ठेकेदारों ने किसानों को औने पौने दाम देकर कृषि भूमि खरीद ली है. चाहे हापुड़ की मेरठ तो हो या गढ़ रोड, विभिन्न गांव में जगह-जगह कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग जोरों पर है.
2% की चोरी:
कृषि भूमि पर अवैध निर्माण करने वाले इन भूमाफियाओं को शायद एचपीडीए के आगे कुछ नजर नहीं आ रहा जो दो पर्सेंट की टैक्स चोरी भी कर रहे हैं. दरअसल कृषि भूमि को अकृषि भूमि घोषित कराने के लिए यूपी रेवेन्यू कोर्ट यानी (यूपीआरसी) की धारा 80 के तहत क्षेत्र के सर्किल रेट के अनुसार दो परसेंट टैक्स सरकारी खाते में जमा कराना होता है लेकिन ऐसा ना करने से राजस्व को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है.
हापुड़ की मेरठ रोड, गढ़ रोड, दिल्ली रोड, हापुड़ के पास बसे गांव में यदि निकला जाए तो कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है. अधिकांश ऐसे हैं जिन्होंने कृषि भूमि को अकृषि घोषित नहीं कराया है जिससे राजस्व को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है. ऐसे में अधिकारियों के निरीक्षण की जरूरत है जो विभिन्न गांव में हो रही अवैध प्लाटिंग का निरीक्षण करें.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288




























