ततारपुर स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री पर ढाई लाख का जुर्माना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के ततारपुर में अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शिकंजा कसा है। प्रदूषण फैलाने वाली एक प्लाईवुड फैक्ट्री पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की और प्रदूषण फैलाने पर ढाई लाख रुपए का जुर्माना लगाया। बताया जा रहा है कि इस फैक्टरी पर पूर्व में भी जुर्माना लगाया गया था लेकिन फैक्ट्री संचालक द्वारा मानक पूरे न करने के चलते यह कार्रवाई की गई है। फैक्ट्री का बॉयलर लगातार प्रदूषण फैला रहा था। फैक्ट्री संचालक जुर्माना नहीं देते तो तहसील से आरसी भी जारी कराई जाएगी।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार को ततारपुर पहुंचकर प्रदूषण फैलाने वाली एक प्लाईवुड फैक्ट्री पर ढाई लाख का जुर्माना लगाया तो वहीं 18 फैक्ट्री को भी नोटिस जारी किया जिससे फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
वृंदावनम अमृतसरिया दा चस्का’ नए अंदाज में लेकर आए हैं चूरचूर नान व अमृतसरी छोले: 8218584166




























