हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में शुक्रवार को हाईवे पर चीख-पुकार मच गई. राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर कार और टाटा मैजिक की भिड़ंत होने से लगभग छह लोग घायल हो गए जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. हादसा इतना भयंकर था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर लंबा जाम लग गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
मामला शुक्रवार का है जब टाटा मैजिक और कार की भिड़ंत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार बृजघाट में अस्थि विसर्जन करने आए थे. वहीं टाटा मैजिक करनाल से मुरादाबाद की दिशा में यात्रियों को लेकर जा रहा था. गंगा पुल पर वाहनों की भिड़ंत हो गई जहां लगभग छह लोग घायल हो गए.
आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.






























