हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहा तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के दौरान ट्रक चालक घायल हो गया जिसे राहगीरों ने बाहर निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया।
मामला मंगलवार की देर रात का है जब तेल से भरा एक टैंकर दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही टैंकर गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पहुंचा तो वह अनियंत्रित होकर पलट गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई राहगीर टैंकर की चपेट में नहीं आया वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। राहगीरों ने आनन-फानन में पास के अस्पताल में घायल चालक को भर्ती कराया। वहीं जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से टैंकर को सीधा कराया जिससे यातायात सुचारु हुआ।
हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…
Read more
























