हापुड, सीमन (ehapurnews.com): आज लगभग हम सभी किसी न किसी तनाव में रहते हैं,जिसका प्रभाव हमारे शरीर व मन पर पड़ता है।यह बात आर्य समाज, हापुड में चल रहे सत्संग में दिल्ली से कथाकार आचार्य चंद्रदेखर शास्त्री ने कही।उन्होंने कहा कि सुखी रहने के लिये पंचमहायज्ञ प्रतिदिन करने चाहिए।हमें दूसरों से कभी भी अच्छी या खराब की तुलना नहीं करनी चाहिए।दूसरों से अपेक्षा नहीं करनी चाहिए क्योंकि अपेक्षा से उपेक्षा भी मिल जाती है जो दुःख का कारण बन जाता है।मनुष्य को सादा जीवन और पवित्र विचार रखने चाहिए इससे तनावग्रस्त नही होंगें।जीवन में विनम्रता से महान बना जा सकता है।
कार्यक्रम का आरम्भ धर्मेंद्र शास्त्री ने पवित्र वेद मंत्रों का पाठ करके किया।
कर्यक्रम के अध्यक्षता ओमप्रकाश आर्य ने की।प्रधान नरेंद्र आर्य ने सभी को सत्संग में जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया।
सत्संग में दिल्ली,मेरठ, हरियाणा,पंजाब से जुड़कर श्रोताओं ने भाग लिया।
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888

अब घर बैठे पाए अपनी रोजाना की ज़रुरत की चीजें. FREE HOME DELIVERY, बस कॉल करें: 7302805950




























