Photo Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि आप घरों के बाहर या चलते फिरते फोन पर बात करते हैं तो ऐसा करना आप पर भारी पड़ सकता है। पिलखुवा में झटमार सक्रिय हैं जिन्होंने घर के बाहर सड़क पर खड़े होकर फोन पर बात कर रहे एक व्यक्ति का फोन छीन लिया और फरार हो गए। तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने मोबाइल पर झपट्टा मारा और मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी को पकड़ने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिद्दापुरी निवासी हरिंदर कुमार ने बताया कि वह शेर वाली गली में किसी से फोन पर बात कर रहा था। तभी पीछे से एक युवक बाइक पर आया और फोन छीनकर फरार हो गया। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाया तब तक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497






























