जैन कवि सम्मेलन में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया
हापुड़, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com):श्री दिगम्बर जैन रथ यात्रा महोत्सव पर जैन समाज हापुड के तत्वावधान में शुक्रवार की रात को हापुड में प्रतिभा सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता ने समारोह का उद्घाटन भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया और उन्होंने कहा कि जैन समाज अहिंसा और जियो और जीने दो का संदेश देता है, मनुष्यों के साथ निर्जीव पशु- पक्षियों की भी चिन्ता करता है उन्होंने नगर मे संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय के अध्यक्ष विनीत जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन ,मंत्री राजीव जैन तथा आकाश जैन, अंकेक्षक अर्चित जैन, कोषाध्यक्ष अनिल जैन को पटका ओढाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि आज जीवन में तनाव बहुत है ऐसे आयोजनो से मन का तनाव कम होकर सकरात्मक उर्जा मिलती है। महिला जैन समाज, जैन मिलन तथा महिला जैन मिलन सुमिति के पदाधिकारयों को भी सम्मानित किया गया। मीतिशा जैन को पी एच डी करने तथा हाईस्कूल इटंर के मेधावी छात्र -छात्राए को भी सम्मानित किया गया। कवि डाo प्रवीण शुक्ल, डाoकमलेश शर्मा,डाo कीर्ती काले, अनिल अग्रवशी, गजेन्द्र प्रियाशु, अभय निर्भीक, दीपक सैनी, डाo शुभम त्यागी ने वीररस हास्य रस आदि की अपनी रचनाओ से सभी को बहुत हंसाया।समारोह में जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, उपाध्यक्ष नितिन जैन व पुलकित जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, संरक्षक सुधीर जैन, राजेश जैन, मनोज जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन तथ भुवन जैन, महामंत्री सुशील जैन, राजीव जैन, रेणुका जैन, रेखा जैन प्रभा जैन, बबीता जैन, विकास जैन, राहुल जैन, प्रदीप जैन, प्रमोद जैन, अनुज जैन, आर के जैन एडवोकेट, बीनू जैन एडवोकेट सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065

























