हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सैना महासभा उत्तर प्रदेश हापुड़ शाखा का सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह का 9वां अधिवेशन रविवार को हापुड़ में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता कैप्टन सेवाराम सैनी ने की। मुख्य अतिथि सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग भगत सिंह सैनी ने कहा कि शिक्षा व पारस पत्थर है जिससे जो चाहे वो सम्मान पा सकता है। बच्चे महात्मा ज्योतिबा राव फूले माता सावित्री बाई फूले के बताएं रास्ते पर चलकर समाज का कल्याण करें। वक्ता पायल सैनी चिकित्सा अधिकारी ने कहा महिलाओं की 50 प्रतिशत आबादी है लेकिन उनका प्रभाव देश की 100 प्रतिशत आबादी पर पड़ता है। परिवार व समाज व देश की उन्नति महिला शिक्षा के बिना सम्भव नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फूले व प्रथम शिक्षा माता सावित्री बाई फूले को भारत सरकार से भारत रत्न की मांग की। मंच का संचालन वर्षा सैनी ने किया. कार्यक्रम में सैनी महासभा उत्तर प्रदेस द्वारा प्रतिभाशाली खिलाड़ी, शिक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी, डा.मुकेश सैनी, पवन सैनी, राजीव सैनी, मुकेश सैनी, दिनेश सैनी, कौशल सैनी, योगेंद्र सैनी, लाखन सैनी, एड.कुलदीप सैनी, एड.सोनू सैनी, राजेंद्र सैनी एडवोकेट, किशोरी लाल सैनी, मदन सैना आदि उपस्थित थे।




























