👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के बालिका विद्यालय में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी नदारत मिले। साथ ही तीन बाहरी व्यक्ति विद्यालय के परिसर में घूमते मिले। जिला समन्वयक बालिका विद्यालय समग्र शिक्षा अभियान हापुड़ संजय यादव ने तीन विद्यालय कर्मियों व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए गढ़मुक्तेश्वर थाने में तहरीर दी है। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए विभागीय जांच शुरू करने के लिए जांच कमेटी का गठन भी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






























