हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भैरव मंदिर समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को भैरव बाबा का पंखा / झांकी का आयोजन किया गया जिसमें भैरव मंदिर समिति रजिस्टर्ड हापुड़ के सौजन्य से एक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें भैरव के पंखे में निकली झांकियां को उनके सौंदर्य करण के अनुसार प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कैंप कार्यालय पर चंद्रप्रकाश ठठेरे, बबलू प्रकाश ठठेरे उर्फ शरद वर्मा, प्रशांत त्यागी, आयुष कुमार जैन, रवि एवं जितेंद्र सोमानी, कपिल इत्यादि ने पंखे में निकली झांकी को शील्ड एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस उपलक्ष में कैंप कार्यालय द्वारा रूह अफजा वितरण की भी व्यवस्था की गई। हर साल भैरव मंदिर समिति द्वारा इस पंखे का आयोजन बहुत ही श्रद्धा भाव से किया जाता है। झांकियां में कलाकारों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए। भैरव के पंखे में झांकियां की शुरुआत श्री भैरव बाबा मंदिर से हुई जो शहर के अतरपुरा चौराहा से होकर चंडी मंदिर होते हुए बाजार बाजार से निकलकर सिंडिकेट बैंक बुलंदशहर रोड होती हुई दोबारा भैरव बाबा के मंदिर पर आकर संपन्न हुई। इसके पश्चात प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था समिति द्वारा रखी गई।

Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर




























