👁 0 views Views
सिम्भावली, सीमन (ehapurnews.com):शोर्य शक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस पर आर एस के इंटर कालेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य आशुतोष शर्मा ने बताया कि संस्था शिक्षकों, अभिभावको व छात्रों के साथ मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने का निरंतर प्रयास कर रहे है। संस्था का उद्देश्य जनपद हापुड़ में शिक्षा की व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। इस मौके पर अंकित भड़ाना ने भी विचार व्यक्त किए।




























