
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): लखनऊ में 30 व 31 मई को आयोजित होने वाली के. एन. कपूर मेमोरियल राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हापुड़ जिले के तैराकों का जिमखाना क्लब पर चयन हुआ जिसमें महिला वर्ग में पारुल, स्वाति राय, सिंथिया वर्मा एवं खुशी आर्या जबकि पुरुष वर्ग में श्रेष्ठ कुमार, आलेख त्यागी, शिवांश वर्मा, विशाल भारती और आर्य देव का चयन हुआ। हापुड़ जिला तैराकी संघ के सचिव रामानंद राय ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी 29 मई को लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिमखाना क्लब के प्रभारी अनुज जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। हापुड़ जिला तैराकी संघ के सचिव रामानंद राय ने चयनित खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी। साथ हीं जिमखाना क्लब के प्रबंध समिति के प्रति निस्वार्थ भाव सेवा के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन सहसचिव राजीव वर्मा एवं इवेंट रेफरी का दायित्व बनर्जी भारती ने निभाया। डीपीएस के तैराकी कोच वंश कुमार का विशेष सहयोग रहा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























