
👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारत विकास परिषद युवा शक्ति के तत्वावधान में सोमवार से संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ किया गया है जिसके तहत सोमवार की सुबह गुरुकुल ततारपूर पर संरक्षक अमित सिंहल, सचिन गोयल, उपाध्यक्ष मुदित मोहन अग्रवाल, और कार्यक्रम संयोजक आशीष बंसल ने छात्रों को मौजे वितरित किए।
संस्था अध्यक्ष हिमांशु जैन ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस संस्कृति सप्ताह में संस्था द्वारा सेवा, संस्कार, धर्म के कार्यक्रम किए जाएंगे।संस्था के संरक्षक अमित सिंघल और सचिन गोयल ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्वामी विवेकानंद द्वारा बताये गए रास्ते पर चलने को कहा और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























