कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को मिठाई
हापुड सूवि(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री उ०प्र० शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थीयों से सजीव संवाद कार्यक्रम का आयोजन जनपद स्थर पर जिलाधिकारी हापुड़ की अध्यक्षता में बुधवार को हापुड में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थीयों को डी०बी०टी० के माध्यम से धनराशि का अन्तरण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। जनपद स्तर पर उपस्थित लाभार्थीयों द्वारा, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, हापुड़ एवं जिला सूचना अधिकारी हापुड़ को रक्षा सूत्र बाधा गया। जिसके उपरान्त जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी हापुड़, मुख्य चिकित्साधिकारी, हापुड, जिला प्रोबेशन अधिकारी हापुड़ एवं जिला सूचना अधिकारी हापुड़ द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थीयों को मिठाई, फूड पैकीट व राखी का वितरण किया गया उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान मनीष,अमित संरक्षण अधिकारी के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई हापुड़ के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर






























