संघ शाखाओं के संगम में उमड़े स्वयंसेवक










संघ शाखाओं के संगम में उमड़े स्वयंसेवक
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): हापुड़ में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं के संगम समारोह का आयोजन हुआ जिसमें हापुड़ के 5oo संघ स्वयंसेवकों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य वक्ता संघ के हापुड़ जिला प्रचारक राजन कुमार ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संघ अच्छा है इतने कहने मात्र से काम नहीं चलेगा, संघ मेरा है, मेरा उसमेः सक्रिय योगदान है, यह भाव विकसित होना चाहिए, हमारी नियमित संघ स्थान पर प्रार्थना हो, नियमित नहीं तो साप्ताहिक, मासिक अवश्य हो, तभी हम संघ के स्वयंसेवक कहलाने के अधिकारी है। जब 1925 में डाoहेडगवार जी ने संघ की स्थापना की तब कुछ वर्षो तक संघ को कोई नहीं जानता था।भारत अंग्रेजोः का गुलाम था, भारत माता की जय, वन्देमातरम का नारा लगाना अपराध माना जाता था।आज संघ विशाल स्वरुप धारण कर चुका है, संघ की विचारधारा, मान्यताओं को देश विदेश में बड़ी मात्रा में स्वीकार किया जा रहा है। स॔घ हिन्दू समाज के संगठन तथा राष्ट्रभक्ति के भाव के जागरण का सतत कार्य कर रहा है। संगठित हिन्दू समाज से ही समाज व राष्ट्र की सभी समस्याओं का समाधान होगा। हमें निरंतर स॔घ कार्य को बढ़ाते रहना है। भारत उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ रहा है। समय अनुकूल है इस अनुकूल वातावरण का लाभ उठाकर कार्य को तीव्र गति से आगे बढाये। शाखाओं के विस्तार का भव्य स्वरुप आज एक ही स्थान पर अलग अलग क्षेत्र की अलग अलग शाखाएं अलग अलग ध्वजों के साथ देखने को मिली। स्वयंसेवकों ने योग आसन,सामूहिक खेल, समता अभ्यास किया। स॔घ के नगर संघ चालक मनोज महन्त, विभाग सेवा प्रमुख नानक चन्द, जिला समरसता प्रमुख सुरेंद्र कुमार गुप्ता, व्यवस्था प्रमुख सुधांशु माहेश्वरी, ब्रजेश गोयल, सुरेश चन्द जैन, चक्रवर्ती गर्ग, विजय चौहान एडवोकेट, अमित शर्मा एडवोकेट, रामकरण कौशल, सत्य प्रकाश गुप्ता, डा अनिल शर्मा,त्रिलोक चन्द सिंघल सहित संघ के बाल, युवा, प्रोढ, सभी आयु वर्ग के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल (चौबे जी) मैदान में








Related Posts

64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने 64 लूट की लूट के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को…

Read more

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): मेरठ में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए हापुड़ में भी पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित
error: Content is protected !!