👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (hapurnews.com): 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक समारोह में जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने ध्वजारोहण कर गार्ड आफ आनर लिया। तथा पुलिसकर्मियों को देश की रक्षा, एकता व अखंडता की शपथ दिलाई और उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र को प्रदेश सरकार की ओर से गोल्ड मेडल प्रदान पर प्रशस्ति पत्र भेंट किया। इसके अतिरिक्त कर्तव्य के प्रतिनिष्ठावान पुलिसकर्मियों को पुरस्$कृत किया गया।



































