
स्वदेसी जागरण मंच के द्वार स्वदेशी संकल्प यात्रा का किया स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ द्वारा स्वदेशी संकल्प यात्रा का मंगलवार को हापुड़ नगर पालिका परिषद के सामने स्थित डॉ. लाल पैथोलॉजी पतंजलि स्टोर पर यात्रा का स्वागत सचिन गुप्ता डॉ लाल पैथलैब्स द्वारा किया गया। यह यात्रा स्वदेशी विचार एवं उत्पादों के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से संचालित की गई ।
कार्यक्रम का मंच संचालन कृष्णा कृष्णकांत गुप्ता एडवोकेट (प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापारी सुरक्षा फोरम) ने किया। स्वदेशी जागरण मंच प्रांत संयोजक कुलदीप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रेरित “स्वदेशी अपनाओ” की विचारधारा व अपील के अंतर्गत, स्वदेशी जागरण मंच की यात्रा पूरे देश में जनजागरण का कार्य कर रही है।
जिला संयोजक डॉ० जीत सिंह व जिला सहसंयोजक नितिन गोयल ने उपस्थित लोगों को स्वदेशी वस्तु उपयोग करने की करने की शपथ दिलाई। अशोक गोयल (राष्ट्रीय संयोजक व्यापारी सुरक्षा फोरम) ने कहा कि स्वदेशी वस्तु अपने से अपना देश मजबूत होगा। कार्यक्रम में डॉ. विपिन गुप्ता (शिक्षाविद व समाजसेवी), विजेंद्र पूर्ण कालिक (स्वदेशी जागरण मंच), सियानंद त्यागी, अरुण शर्मा, हेमचंद, अरुण (जिला अध्यक्ष व्यापारी सुरक्षा फोरम), विनोद गुप्ता सांसद प्रतिनिधि, पवन गर्ग मंडल अध्यक्ष भाजपा, अमित शर्मा मंडल उपाध्यक्ष, विजेंद्र लोहे वाले व्यापारी नेता, जय प्रकाश पूर्व विधायक, मालती भारती पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, रेखा जैन जिलाअध्यक्ष वैश्य महिला मंडल, रीता गुप्ता, युवा नेता अविन गोयल पटाखे वाले, सचिन गुप्ता डॉ लाल पैथलैब्स, मोहित अग्रवाल ड्राय फ्रूट वाले, अनुज मिश्रा, विनोद अग्रवाल गुड वाले, घनश्याम, ओमप्रकाश व अन्य भारी मात्रा में व्यापारी मौजूद थे।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















