
निलंबित चल रहे गाजियाबाद नगर निगम के कर्मचारी की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव कंदोला में नगर निगम गाजियाबाद के निलंबित कर्मचारी की संदीप परिस्थितियों में मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का दावा है कि मृतक को हार्ट अटैक आया। इसके बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव कंदोला निवासी 58 वर्षीय प्रेमपाल सिंह पुत्र महिपाल सिंह गाजियाबाद नगर निगम में लिपिक के पद पर तैनात थे। बीती 13 मार्च को उन पर एक दस्तावेज पर फर्जी हस्ताक्षर के बाद मोहर लगाने का आरोप लगा था जिसके चलते उन्हें निलंबित किया गया था। इसके बाद से वह परेशान चल रहे थे। बुधवार की सुबह अचानक प्रेमपाल के सीने में तेज दर्द उठा। इसके बाद परिजन उन्हें पिलखुवा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






























